अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे प्राचार्यों को उनके दायित्व से किया गया मुक्त
बेगुसराय, अगस्त 19 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ने नवस्थापित राजकीय डिग्री कॉलेजों के संचालन को लेकर महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की है। राज्यपाल सचिवालय के निर्देश के आलोक में कुलपति ने तत्काल प्रभाव से नवस्थापित राजकीय डिग्री कॉलेजों में अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे प्राचार्यों को उनके दायित्व से मुक्त कर दिया है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय ने विभिन्न अंगीभूत कॉलेजों के शिक्षकों को नवस्थापित राजकीय डिग्री कॉलेजों में प्रतिनियुक्त करते हुए उन्हें प्रोफेसर-इन-चार्ज के रूप में कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी है। अधिसूचना के अनुसार ये शिक्षक कॉलेजों के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों का संचालन अगले आदेश तक करेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि इस निर्णय का उद्देश्य नवस्थापित कॉलेजों का सुचारु एवं प्रभावी संचालन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.