मधुबनी, सितम्बर 1 -- मधुबनी, विधि संवाददाता । सिविल कोर्ट मधुबनी में गठित उत्पाद मामलों के अतिरिक्त न्यायालय में मंगलवार से कामकाज शुरू हो गया। उच्च न्यायालय पटना एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पवन कुमार पाण्डेय के कार्यालय से जारी आदेश के आलोक में न्यायाधीश रश्मि प्रसाद ने उत्पाद मामलों के अनन्य विशेष न्यायालय-2 के रूप में ज्वाइन की। न्यायिक पदाधिकारी रश्मि प्रसाद इससे पूर्व जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ के न्यायालय में पीठासीन पदाधिकारी थीं। जिला कोर्ट में अब एक साथ दो न्यायालयों में शराबबंदी कानून के उल्लंघन से जुड़े मामलों की सुनवाई होगी। जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश गोरखनाथ दुबे के न्यायालय में पूर्व से उत्पाद मामलों से संबंधित मामलों की सुनवाई हो रही है।कोर्ट मैनेजर सरफराज आलम ने बताया कि उत्पाद अधिनियम के लिए गठित दो विशेष ...