अतिरिक्त दो लाख दहेज की मांग, पति समेत छह पर केस
गोरखपुर, सितम्बर 13 -- पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। पिपराइच क्षेत्र के बैलों टोला सबहिया निवासी विवाहिता ने ससुराल वालों पर अतिरिक्त दो लाख रुपये दहेज मांगने और मांग पूरी न होने पर मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न, मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति, सास-ससुर समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामजी की पुत्री प्रीति की शादी 21 अप्रैल 2025 को समस्तपुर मुड़िला निवासी राहुल के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। प्रीति का आरोप है कि शादी में मायके वालों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार एक लाख 50 हजार रुपये नकद, सोने की चेन, दो अंगूठियां, चांदी की पायल और गृहस्थी का सामान दिया था। शादी के कुछ दिन बाद ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दो लाख रुपये दहेज की मांग करने लगे। आरोप है कि मांग पूरी न होने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.