मैनपुरी, जुलाई 14 -- शादी में स्कार्पियो कार न मिलने पर पति सहित अन्य ससुरालीजनों ने विवाहिता का उत्पीड़न शुरू कर दिया। पीड़िता ने चौथी में ही ससुरालीजनों की डिमांड को मायके में बताया। ससुरालीजनों को कई बार समझाया गया लेकिन वह नहीं माने और विवाहिता का उत्पीड़न करते रहे। बीते अप्रैल माह में विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता के पिता ने शादी में 22 लाख रुपये खर्च किए। महिला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। औंछा थाना क्षेत्र के ग्राम देवपुरा निवासी आरती कुमारी पुत्री महिपाल सिंह ने महिला थाने में तहरीर देकर शिकायत की कि 21 फरवरी 2022 को उसकी शादी सुरजीत पुत्र सर्वेश निवासी मलिगांव थाना सकीट जनपद एटा के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता ने 12 लाख रुपये नकद, बाइक, सोने की चैन, तीन अंगूठी सहित अन्य घरेलू सामान दिया...