मैनपुरी, जुलाई 16 -- कोतवाली क्षेत्र की निवासी दो विवाहिताओं को उनके ससुरालीजनों ने अतिरिक्त दहेज में कार की डिमांड पूरी न होने पर घर से निकाल दिया। एक विवाहिता की शादी जनपद अलीगढ़ के युवक के साथ हुई थी। शादी में 40 लाख रुपये खर्च किया गया। इसके बाद भी ससुरालीजन थार गाड़ी की मांग करने लगे। वहीं बिछवां थाना क्षेत्र के ग्राम फकेता निवासी ससुरालीजनों ने अतिरिक्त दहेज में कार की डिमांड पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट की और ससुराल से निकाल दिया। दोनों ही मामलों में महिला थाना पुलिस ने मुकदमे दर्ज किए हैं। कोतवाली क्षेत्र के रामलीला मैदान आगरा रोड निवासी खुशबू यादव ने महिला थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी 18 फरवरी 2022 को बॉबी यादव उर्फ विकास पुत्र कुंवरपाल सिंह निवासी खंडौआ थाना पाली मुकीमपुर जनपद अलीगढ़ के साथ हुई थी। शादी में पिता न...