अतिरिक्त दहेज में उत्पीड़न का शिकार हुई दो विवाहिताएं, मुकदमे दर्ज
मैनपुरी, जून 19 -- मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का शिकार हुई दो विवाहिताओं को घर से निकाल दिया गया। एक विवाहिता का महज तीन माह का पुत्र छीन लिया गया तो वहीं एक विवाहिता से तीन वर्ष का पुत्र छीनकर निकाल दिया। रूपपुर निवासी शिक्षक पति कार की मांग कर विवाहिता को प्रताड़ित करने लगा। वहीं आदर्शनगर विकास भवन निवासी पति अतिरिक्त दहेज में सोने की चैन मांग रहा था। दोनों ही मामलों में कोतवाली पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मुकदमे दर्ज किए हैं।
दहेज उत्पीड़न की पहली शिकायत भोगांव क्षेत्र के मोहल्ला मुरलीनगर निवासी रिषिका राजपूत पुत्री सूरजपाल सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर ससुरालीजनों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 22 अप्रैल 2024 को आशीष कुमार पुत्र आशाराम निवासी रूपपुर कोतवाली मैनपुरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.