अतिरिक्त दहेज मांगने पर ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
चित्रकूट, जुलाई 9 -- चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के इटवां निवासी दिनेश सोनकर की बेटी नैना देवी ने महिला थाने में तहरीर देकर ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज मांगने पर मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि उसकी शादी 29 फरवरी 2024 को पहाड़ी कस्बा निवासी इंद्रजीत के साथ हुई थी। ससुरालीजन दो लाख रुपये दहेज के तौर पर मांग रहे है। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते है। महिला थाने में तहरीर के आधार पर जेठ समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.