बाराबंकी, दिसम्बर 13 -- बाराबंकी। एक विवाहिता ने ससुरालीजनों पर दो लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग नहीं पूरी होने पर मारपीट कर ससुराल से भगाए जाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि तलाक देकर दूसरे निकाह की धमकी दी जा रही है। महिला थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। सिरौलीगौसपुर तहसील की रहने वाली नाजिया बानो ने बताया कि उसका निकाह 25 जून 2025 को विपक्षी मो. गुफरान पुत्र निवासी मोहल्ला-कसाब बाड़ा फैजाबाद, जनपद-अयोध्या के साथ हुआ था। गुफरान ने कहा था कि वह पत्नी के साथ कोलकाता में रहेगा। इस लिए उसे दहेज के तीन लाख रुपये कैश दे दिया जाए। आरोप है कि शादी के बाद पति मो. गुफरान, बहनोई रिजवान, ननद चांदनी व देवर शुभान ने दहेज में अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपये की मांग की। रुपये नहीं मिलने पर तलाक देकर गुफरान के दूसरे निकाह की धमकी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.