हरदोई, जून 25 -- टड़ियावां। शिवलालपुरवा गांव निवासी एक विवाहिता ने पति समेत पांच लोगों पर अतिरिक्त दहेज की मांग, मारपीट और घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता सना ने बताया कि उसका निकाह पांच वर्ष पूर्व पिहानी थाना क्षेत्र के महिलरा गांव निवासी फारूक से हुआ था। उसके दो बच्चे हैं। आरोप है कि निकाह के समय उसके माता-पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार पर्याप्त दहेज दिया था। बावजूद पति फारूक, सास फातिमा, ससुर अबरार, ननद सहाना तथा केसर ने दो लाख लाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। पीड़िता के अनुसार, परिवार ने किसी तरह व्यवस्था कर आरोपितों को दो लाख रुपये भी दे दिए, लेकिन इसके बाद भी उनकी मांगें समाप्त नहीं हुईं। आरोप है कि अतिरिक्त धनराशि की नई मांग पूरी न करने पर आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की। जान-माल की धमकी दी औ...