हरदोई, फरवरी 27 -- संडीला। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हजियापुर मजरा टिकरा कला निवासी आरती ने अपने पति सहित आठ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह करीब दो वर्ष पूर्व डॉ. महिपाल के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग की जाने लगी। आरोप है कि पति डॉ. महिपाल, सुंदरलाल व उनकी पत्नी, छत्रपाल व उनकी पत्नी, शिशुपाल व उनकी पत्नी तथा रेशमा निवासी भूड़खेड़ा ने मिलकर एक कार, सोने की चेन और पांच लाख रुपये नकद की मांग की। आरती का आरोप है कि मांग पूरी न होने पर उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। उसके पति का स्वयं का एसएस हॉस्पिटल ढीकुन्नी में संचालित है। पीड़िता के अनुसार 26 जनवरी को पति ने उसे मारपीट ...