अतिरिक्त कोच लगने से यात्रियों को मिलेगी राहत
मुरादाबाद, जून 4 -- गर्मी की छुट्टियों और बढ़ी हुई यात्री भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल ने कई महत्वपूर्ण ट्रेनों में अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाने का निर्णय लिया है। इससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ेगी और प्रतीक्षा सूची के यात्रियों को भी राहत मिलेगी। विभिन्न ट्रेनों में एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच अस्थायी रूप से जोड़ा जाएगा। इनमें आनंद विहार टर्मिनल-जयनगर (04008/04007), दिल्ली-मऊ/मधुबनी मार्ग की ट्रेनें (14207/14208), अयोध्या कैंट-दिल्ली (14205/14206), वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस (14235/14236) तथा आनंद विहार टर्मिनल-गाजीपुर सिटी (22420/22419) शामिल हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार जून माह में अवकाश और त्योहारों के दौरान यात्रियों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए यह व्यवस्था की है। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.