अतिरिक्त कक्ष का उद्घाटन, बारापुर प्राथमिक विद्यालय में बढ़ेंगी सुविधाएं
शाहजहांपुर, मई 19 -- सिंधौली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बारापुर में मंगलवार को नव निर्मित अतिरिक्त कक्ष का उद्घाटन ग्राम प्रधान सुनीता देवी ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने स्वागत गीत व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। ग्राम प्रधान सुनीता देवी ने कहा कि नए कक्ष के निर्माण से विद्यालय में शैक्षिक वातावरण बेहतर होगा और विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए अधिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे शिक्षण कार्य भी अधिक सुचारु रूप से संचालित किया जा सकेगा। कार्यक्रम में सहायक अध्यापक पूनम सिंह, शिक्षामित्र दुर्गा बाजपेई, शिवरानी, पुष्पा देवी, किरण देवी, संजय कुमार, ईश्वरवाती, कृष्णावती, कंचन देवी, अनिल कुमार, रूपेश पांडे एवं अभिषेक सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.