अतिरिक्त इंतजाम करने पड़ेंगे, आप टीम इंडिया के मैच की तारीख बदल दीजिए; DDCA से बोली दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने DDCA (दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन) से अनुरोध करते हुए राष्ट्रीय राजधानी में होने वाले टीम इंडिया के अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट मुकाबले को किसी और तारीख पर शिफ्ट करने का अनुरोध किया है। भारत और अफगानिस्तान की टीमों के बीच यह मैच 13 सितंबर को अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है। लेकिन राजधानी में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने DDCA से इस मैच की तारीख बदलने का अनुरोध किया है। इस बारे में DCP ट्रैफिक (सेंट्रल रेंज) ने DDCA के सचिव को 9 सितंबर को एक पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने समिट की वजह से मैच कराने में होने वाली दिक्कतों के बारे में बताया। इस पत्र में पुलिस अधिकारी ने DDCA सचिव से T20 मैच की तारीख बदलने का अनुरोध करते हुए कहा कि 12 और 13 सितंबर को हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.