अतिपिछड़ा सम्मेलन कल, विधायकों का सम्मान होगा
पटना, जून 20 -- 22 जून को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में अभिनंदन सह आभार समारोह एवं अतिपिछड़ा सम्मेलन होगा। इसमें अतिपिछड़ा समाज के नवनिर्वाचित सभी विधान परिषद सदस्यों का अभिनंदन किया जाएगा। साथ ही भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया जाएगा। सम्मेलन में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य शामिल होंगे। शनिवार को शहर के एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में समारोह के आयोजक तथा खान एवं भूतत्व सह संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि अतिपिछड़ा समाज संख्या में मजबूत है, पर जब समाज संगठित होकर एक मंच पर आएगा तभी उसकी आवाज और प्रभावी बनेगी। पिछले 12 साल की मोदी सरकार में अतिपिछड़ा समाज के कई अहम काम हुए हैं। इससे यह बड़ी आबादी एनडीए की ओर आकर्षित हुई है, लेकिन इस आबादी को लोग यदा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.