भागलपुर, जुलाई 4 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। टीएमबीयू में पिछले वर्ष अप्रैल में बहाल हुए 70 अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति में गड़बड़ी मामले में तीन सदस्यीय जांच कमेटी ने जिम्मेदारों को चिह्नित करने के लिए जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को कमेटी की बैठक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पीजी बॉटनी में हुई। दरअसल, गेस्ट फैकल्टी के आंदोलन के कारण विवि प्रशासनिक भवन का गेट बंद कर दिया गया था। इसी कारण बैठक बाहर हुई। बैठक में कमेटी के संयोजक और सीसीडीसी डॉ. एसएन पांडेय एवं सदस्य के रूप में पीजी बॉटनी के डॉ. एचके चौरसिया और पीजी फिजिक्स के डॉ. कमल प्रसाद शामिल हुए। विवि सूत्रों के मुताबिक जांच कमेटी ने कई बिंदुओं पर चर्चा की। इस दौरान जांच में सबसे जरूरी दस्तावेजों के अध्ययन की बात आई। इस पर कमेटी सदस्यों ने फैसला लिया है कि नियुक्ति में गड़बड़ी म...