नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- नई दिल्ली, व.सं.। राजधानी के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले अतिथि शिक्षकों ने नियमितीकरण करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। ऑल इंडिया गेस्ट टीचर्स एसोसिएशन की मांग है कि अतिथि शिक्षकों को जल्द नियमित किया जाए या नौकरी सुरक्षा पॉलिसी बनाई जाए। साथ ही, सैलरी बढ़ाकर फिक्स की जाए। उन्होंने मांग की है कि मेडिकल सहित अन्य सुविधाओं का प्रावधान किया जाए। एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण डेढा ने कहा कि शिक्षकों को उम्मीद है कि सरकार समान कार्य समान वेतन के आधार पर सैलरी बढ़ाकर फिक्स करेगी। वहीं, अतिथि शिक्षकों के नियमितीकरण पर भी ठोस कदम उठाएगी। एसोसिएशन के महासचिव शोएब राणा ने कहा कि शिक्षकों की मांगों को संज्ञान में लिया जाए और जल्द नियमितीकरण पर ठोस कार्ययोजना बनाई जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.