मधेपुरा, मार्च 9 -- मधेपुरा निज संवाददाता। बीएनएमयू में अतिथि सहायक प्राध्यापकों को पांच महीने बीतने के बाद भी पारिश्रमिक नहीं मिलने से उनकी परेशानी बढ़ गई है। नव चयनित अतिथि सहायक प्राध्यापक सितंबर महीने में योगदान किए थे। उन्हें उम्मीद थी कि होली में पारिश्रमिक का भुगतान हो जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पैसे के अभाव में शिक्षकों की आर्थिक स्थिति दयनीय हो रही है। अतिथि सहायक प्राध्यापकों ने कहा कि सरकार द्वारा विश्वविद्यालय को राशि का आवंटन होने के बावजूद भुगतान नहीं करना परेशानी का कारण बनता जा रहा है। शिक्षक डॉ. लक्ष्मण कुमार, डॉ. अरुण कुमार यादव, डॉ. बिजेंद्र कुमार, डॉ. प्रीति कुमारी सहित अन्य ने बताया कि पारिश्रमिक नहीं मिलने से बच्चों की पढ़ाई, बीमार परिजनों की दवाई सहित अन्य कार्य में बाधा आने लगी है। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वालों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.