अतिथि शिक्षकों ने की सेवा नियमितीकरण की मांग
मुजफ्फरपुर, जून 1 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सेवा नियमितीकरण की मांग को लेकर बीआरएबीयू के अतिथि शिक्षक सोमवार को एमएलसी प्रो. संजय कुमार सिंह से मिले। एमएलसी ने कहा कि अतिथि सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति यूजीसी अधिनियम के अनुरूप आरक्षण रोस्टर का पालन करते हुए विश्वविद्यालय चयन समिति द्वारा की गई है। इनकी मांग जायज है। विगत वर्षों में अतिथि शिक्षकों ने स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर अध्यापन कार्य, परीक्षाओं का संचालन, मूल्यांकन कार्य के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक निरंतरता को बनाए रखा है।बिहार विश्वविद्यालय अतिथि प्राध्यापक संघ के अध्यक्ष डॉ. ललित किशोर ने बिहार विधान परिषद की शिक्षा समिति की अनुशंसाओं को जल्द लागू करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- नियमित सेवा को लेकर शिक्षा समिति के अध्यक्ष से मिलेगा मौके पर संघ के डॉ. सर्वेश्वर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.