मुजफ्फरपुर, जुलाई 6 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू में अतिथि शिक्षकों के रिन्युअल की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हुई। पहले दिन विज्ञान और कला के शिक्षकों के रिन्युअल की प्रक्रिया हुई। इसमें कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय, रजिस्ट्रार प्रो. समीर कुमार शर्मा, नैक सलाहकार प्रो. वीएस राय समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। कॉलेजों के प्राचार्य भी रिन्युअल प्रक्रिया के दौरान मौजूद रहे। रिन्युअल के लिए प्राचार्यों और विभागाध्यक्षों से अतिथि शिक्षकों की रिपोर्ट मांगी गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...