अतिथि शिक्षकों की सेवा का हो समायोजन
दरभंगा, अगस्त 8 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। दरभंगा ग्रामीण विधायक राजेश कुमार मंडल उर्फ ईश्वर मंडल ने शुक्रवार को राज्यपाल सह कुलाधिपति से मुलाकात कर बिहार के विश्वविद्यालयों में लंबे समय से कार्यरत अतिथि सहायक प्राध्यापकों के सेवा समायोजन की मांग उठाई। विधायक ने कहा कि राज्य के विभिन्न विवि एवं कॉलेजों में वे लंबे समय से सेवाएं दे रहे हैं। इन शिक्षकों ने सीमित मानदेय और अस्थिर सेवा परिस्थितियों के बावजूद उच्च शिक्षा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि उनके अनुभव, योग्यता और वर्षों की सेवा को ध्यान में रखते हुए उनके सेवा समायोजन के संबंध में सकारात्मक एवं न्यायसंगत निर्णय लिया जाना आवश्यक है। अतिथि सहायक प्राध्यापकों की ओर से कहा गया कि वे लगातार सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष अपनी मांग रखते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.