नई दिल्ली, मई 29 -- नई दिल्ली। सरकारी स्कूलों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों की सीटीईटी योग्यता का एक बार फिर सत्यापन किया जाएगा। इस संबंध में शिक्षा विभाग के जोन-9 ने निर्देश जारी किए हैं। स्कूल प्रमुखों को अपने स्कूलों में तैनात अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति और गुणवत्ता मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए हैं। साथ ही, शिक्षकों के दस्तावेज विभाग के कार्यालय में जमा करने के लिए कहा है। ऑल इंडिया गेस्ट टीचर्स एसोसिएशन का दावा है कि दिल्ली में बिना सीटीईटी के टीजीटी और प्राथमिक शिक्षक बन ही नहीं सकते। एसोसिएशन के महासचिव शोएब राणा ने बताया कि अतिथि शिक्षकों के दस्तावेज पहले भी कई बार सत्यापित किए गए हैं। यह भी पढ़ें- TET : लाखों शिक्षकों को सुप्रीम कोर्ट से थोड़ी राहत, टीईटी पास करने की समय सीमा बढ़ी उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 में...