भागलपुर, मार्च 7 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता टीएमबीयू में वर्ष 2025 के अप्रैल में 70 अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति हुई थी, लेकिन उन्हें 10 माह बाद भी मानदेय का भुगतान नहीं किया गया था। अब नियुक्ति की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया गया है। इसको लेकर अतिथि शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. आनंद आजाद ने आपत्ति जताई है।डॉ. आजाद ने कहा कि 10 माह से बिना मानदेय अतिथि शिक्षक काम कर रहे हैं। उन्हें मानदेय की प्रक्रिया नहीं कर तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन करना समझ से परे है। इन 10 माह में अतिथि शिक्षकों ने अपनी दयनीय आर्थिक स्थिति को लेकर कई बार विवि प्रशासन से मिलकर अपनी बात कही। बावजूद उन्हें भुगतान नहीं किया गया है। बगैर मानदेय दुर्गापूजा, दीपावली, छठ, मकर संक्रांति तथा होली जैसा त्योहार मनाया है। अब रमजान का महीना चल रहा है। उन्होंने वि...