भागलपुर, जून 13 -- कहलगांव , निज प्रतिनिधि सनोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलहन खजुरिया पंचायत के बेलडीहा गांव में वार्ड सदस्य श्रीधारी पासवान द्वारा अतिक्रमित सरकारी जमीन को प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। सरकारी जमीन पर झोपड़ी को प्रशासन ने जेसीबी से घर ध्वस्त कर दिया। गांव के ही एक व्यक्ति ने सरकारी जमीन कब्जा करने की शिकायत की थी। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान राजस्व अधिकारी सुरेंद्र कुमार, राजस्व कर्मचारी संदीप कुमार, अंचल अमीन नितू कुमारी, मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात विकास कुमार और सनोखर की एसआई चुन्नी कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- सरकारी नाला को अतिक्रमण से कराया गया मुक्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...