भागलपुर, मार्च 28 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि प्रखंड के ब्रह्मचारी गांव में प्रदीप यादव के घर से केशरे यादव के घर तक स्थित रास्ते की अतिक्रमित भूमि की मापी को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। पूर्व में की गई मापी से असंतुष्ट ग्रामीणों द्वारा जिलाधिकारी को आवेदन दिए जाने के बाद पुनः मापी का निर्णय लिया गया है। ग्रामीणों की आपत्तियों को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में डीसीएलआर, कहलगांव द्वारा अमीनों की टीम गठित की गई है। टीम में पीरपैंती अंचल के अमीन विपीन कुमार, चंदन कुमार, कहलगांव के शहनवाज खान एवं हरिलाल राम शामिल हैं। सभी अमीनों को निर्देश दिया गया है कि वे 28 मार्च को अंचल अधिकारी के निर्देशन में मापी कार्य पूरा करें तथा उसके बाद अपना प्रतिवेदन समर्पित करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.