गढ़वा, मार्च 14 -- रंका। एसडीओ रुद्र प्रताप, डीएसपी रोहित रंजन सिंह के नेतृत्व में एनएच 343 स्थित सड़क के किनारे से दुकानदार के द्वारा किए गए अतिक्रमण को जेसीबी लगा शुक्रवार को हटा दिया गया। उसके लिए पहले ही दुकानदारों को चेतावनी दी गई थी। उन्हें अतिक्रमण स्वयं हटाने का निर्देश दिया गया था। उसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाने पर जेसीबी लगा हटाया गया। मौके पर इंस्पेक्टर अभिजीत गौतम, थाना प्रभारी रवि केशरी, सीओ शिव पूजन तिवारी भी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.