अतिक्रमण हटाने से पूर्व पथ विक्रेताओं को समुचित व्यवस्था की जाएं
अलीगढ़, मई 19 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। महानगर की समस्याओं व निराकरण को लेकर मंगलवार को सेवाभवन में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उप्र के पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के साथ बैठक की। व्यापारियों ने कहा कि सड़क किनारे से हटाए जा रहे वेंडरों के लिए पहले समुचित व्यवस्था की जाए। इसके बाद हटाया जाएगा। व्यापार मंडल अतिक्रमण के विरोध में है। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि शहर के विकास एवं अतिक्रमण मुक्त अलीगढ़ की परिकल्पना को साकार करने के लिए नगर निगम को सभी व्यापारियों के सहयोग की आवश्यकता है। यह भी पढ़ें- आईटीआई रोड के वेंडिंग जोन में नहीं जा रहे वेंडर समस्याएं उठाई गईं व्यापारियों द्वारा शहर में सफाई, सड़कों पर सिल्ट पड़े रहने, प्रतिबंधित पॉलीथिन पर कार्रवाई, वेंडिंग ज़ोन, खैर रोड पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.