हरिद्वार, अप्रैल 22 -- बदेडी बहादरपुर मार्ग पर अतिक्रमण हटाने पहुंची लोक निर्माण विभाग और तहसील प्रशासन की टीम को बुधवार को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। निशानदेही के दौरान विवाद बढ़ा और दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई, जिसके बाद टीम को कार्रवाई बीच में ही छोड़कर लौटना पड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि पहले से चिह्नित मकानों पर कार्रवाई नहीं की गई, जबकि बिना नोटिस अन्य निर्माणों को तोड़ा गया। एक चबूतरे पर बुलडोजर चलाए जाने से मामला और भड़क गया। लोगों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...