खगडि़या, जनवरी 30 -- बेलदौर । एक संवाददाता नगर पंचायत क्षेत्र में अशोक सम्राट भवन के निर्माण के लिए नगर पंचायत के द्वारा चिन्हित आरा मिल के निकट जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त करवाने के लिए पहुंचे अधिकारी को विरोध के कारण बैरंग वापस लौटना पड़ा।बताया जा रहा है कि गुरुवार को सीओ जेसीबी के साथ अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंचे थे लेकिन इसी बीच लोगों ने विरोध कर दिया। जिसके कारण अधिकारी को वापस लौटना पड़ा। बताया जा रहा है कि बेलदौर बाजार में पीडब्ल्यूडी सड़क के जमीन के अलावा सार्वजनिक जमीन पर बने घर को हटाने के लिए टीम पहुंची थी, लेकिन यहां पर प्रभावित होने वाले लोगों ने इसका तीखा विरोध करते हुए प्रशासनिक कार्रवाई को भेदभाव करने वाला बताया। इस दौरान अधिकारी एवं प्रभावित होने वाले लोगों के बीच तीखी नोंक-झोंक भी हुई। कार्रवाई का विरोध कर रहे लोगों के मुता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.