मेरठ, मई 24 -- रविवार सुबह बिनौली रोड चौराहे पर नालों की सफाई के दौरान नगर पालिका टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। नाले के ऊपर रखे स्लैब हटाने को लेकर व्यापारियों और पालिका कर्मचारियों के बीच जमकर हंगामा हुआ। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की तक हो गई। विरोध बढ़ने पर पालिका टीम को अभियान बीच में ही रोककर लौटना पड़ा। रविवार सुबह ईओ दीपिका शुक्ला के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम बिनौली रोड चौराहे पर नालों की सफाई कराने पहुंची थी। नालों के ऊपर दुकानदारों द्वारा स्लैब डाले जाने के कारण सफाई कार्य प्रभावित हो रहा था। इसी को देखते हुए टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से स्लैब हटाने शुरू किए। पालिका की कार्रवाई की जानकारी मिलते ही व्यापारी मौके पर पहुंच गए और विरोध शुरू कर दिया। व्यापारियों का आरोप था कि बिना पूर्व सूचना और नोटिस...