अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम टीम का विरोध
वाराणसी, जून 10 -- वाराणसी, संवाद। नगर निगम प्रशासन की ओर से बुधवार को महावीर मंदिर-पांडेयपुर रोड स्थित विंध्यवासिनी नगर कॉलोनी के पास अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। गेट नंबर तीन के पास कार्रवाई के दौरान विरोध के कारण निगम की टीम को वापस होना पड़ा।विरोध कर रहे लोगों ने कहा कि चौराहे से यह कार्रवाई शुरू होनी चाहिए लेकिन बीच से शुरू किया गया। विरोध के दौरान काफी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हो गए और नगर निगम के अधिकारियों से बातचीत की। नगर निगम ने हालात भांपते हुए दो दिन बाद फिर कार्रवाई की बात कही और लौट गई। इसके अलावा जिला अस्पताल के आसपास अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.