गौरीगंज, जून 1 -- अमेठी। जिले के सुल्तानपुर मजरे मोचवा गांव में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंची राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों और टीम के बीच नोकझोंक होने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि बाद में प्रशासन ने बुल्डोजर की मदद से अवैध कब्जा हटाकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त करा दिया। सोमवार को उपजिलाधिकारी पंकज कुमार मिश्रा के निर्देश पर लेखपाल, राजस्व कर्मियों और कोतवाली पुलिस की टीम जेसीबी मशीन व मजदूरों के साथ मौके पर पहुंची।

विरोध और पुलिस की कार्रवाई टीम ने सड़क किनारे ग्राम पंचायत की सरकारी भूमि पर रखे गए छप्परों को हटाने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष विरोध करते हुए टीम से उलझ गए, जिससे कुछ समय के लिए हंगामे की स्थिति बन गई। सूचन...