अंबेडकर नगर, अप्रैल 3 -- दुलहूपुर, संवाददाता। जलालपुर नगर पालिका परिषद की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ शुक्रवार को चलाया गया अभियान फिलहाल चेतावनी तक ही सीमित रहा। पालिका टीम जेसीबी के साथ सड़कों पर उतरी, जिससे पूरे नगर में हलचल मच गई और अतिक्रमणकारियों में खलबली की स्थिति देखी गई। अभियान के दौरान नायब तहसीलदार अमरनाथ दुबे एवं अधिशासी अधिकारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में टीम यादव चौराहा से सराय चौक तक पहुंची। इस दौरान कई स्थानों पर सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण चिन्हित किए गए। हालांकि, तत्काल कार्रवाई करने के बजाय ईओ अरविंद कुमार ने अतिक्रमणकारियों को अंतिम चेतावनी देते हुए स्वयं अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि निर्धारित समय के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो पालिका की ओर से सख्त कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया जाएगा और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.