लखीमपुरखीरी, मई 20 -- कस्बा में गोला रोड बरवर चौराहे से बिना पूर्व सूचना के नगर पालिका, तहसीलदार और कस्बा इंचार्ज टीम के साथ पहुंचकर सड़क से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया गया। इसका व्यापारियों ने कडा विरोध जताया है। बुधवार को शाम 5 बजे करीब तहसीलदार अरुण कुमार, ईओ जेपी मौर्य, कस्बा इंचार्ज अखिलेश सिंह दलबल के साथ पहुंच कर बरवर चौराहे से गोला रोड पर सड़क किनारे अतिक्रमण को जेसीबी से ढहाना शुरू कर दिया। व्यापारियों ने अधिकारियों पर भेदभावपूर्ण व्यवहार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने सीएचसी रोड से लेकर बाजार गंज तक अतिक्रमण होने के चलते मरीजों को समय पर एंबुलेंस अस्पताल नहीं पहुंच पा रही है, वहां से आक्रमण हटाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...