सासाराम, अप्रैल 29 -- शिवसागर। थाना क्षेत्र के चन्दनपुरा गांव में अतिक्रमण हटाने व मकान तोड़ने पर हाईकोर्ट ने फिलहाल रोक लगा दी है। विदित हो कि थाना क्षेत्र के चन्दनपुरा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की तैयारी चल रही थी। याचिकाकर्ताओं की ओर से प्रस्तुत दलीलों पर विचार करते हुए न्यायालय ने फिलहाल किसी भी प्रकार की कार्रवाई पर रोक लगा दी है। कोर्ट का निर्णय आने पर कथित अतिक्रमणकारियों ने राहत की सांस ली है। उप प्रमुख विनय कुमार सिंह ने बताया कि आमलोग उक्त जमीन पर 50 वर्षों से रह रहे हैं। यह भी पढ़ें- अतिक्रमण हटाने पर लगी रोक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.