मथुरा, अप्रैल 9 -- धर्मनगरी में लगातार बढ़ती जाम की समस्या को लेकर प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। बैठकों के दौर के बाद सोमवार को इस्कॉन मंदिर क्षेत्र में अभियान चलाकर सड़कों पर अतिक्रमण कर रहे रेहड़ी-पटरी और ढकेल संचालकों को हटाया गया, जिससे इलाके को जाम मुक्त कराया गया। जिसके बाद कार्रवाई के विरोध में करीब 50-60 रेहड़ी-पटरी विक्रेता वृंदावन नगर निगम के जोनल कार्यालय पहुंच गए और प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जाम की मुख्य वजह वे नहीं हैं, बल्कि शहर में ई-रिक्शा और अन्य वाहनों का अनियंत्रित प्रवेश है, जिसे ट्रैफिक व्यवस्था से जुड़े लोग ही बढ़ावा देते हैं। उन्होंने प्रशासन से वैकल्पिक व्यवस्था की मांग भी की। इधर, स्थिति को संभालने के लिए एसपी ट्रैफिक मनोज कुमार वृंदावन कोतवाली पहुंचे और जाम की समस्या के समाधान को लेकर ...