छपरा, दिसम्बर 12 -- छपरा, एक संवाददाता। दिन शुक्रवार, दोपहर के डेढ़ बजे थे। पहले से ही राजेंद्र स्टेडियम के पास झुग्गी - झोपड़ी वालों ने अपने घरों से सामान निकाल कर सुरक्षित जगहों पर रखा था। वे बुलडोजर के आने का इंतजार कर रहे थे। अतिक्रमण हटाने के निर्धारित समय पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल नहीं पहुंचे थे। नगर निगम का बुलडोजर अतिक्रमण हटाने के लिए सुबह से ही डाक-बंगला रोड में अफसरों का इंतजार कर रहा था। दो घंटे बाद अफसर व पुलिस बल अतिक्रमण हटाने के लिए स्टेडियम के पास पहुंचे लेकिन झुग्गी - झोपड़ी वालों ने अफसरों से काफी देर तक नोकझोंक की। झुग्गी झोपड़ी आवास से निकली एक महिला रजीना खातून ने बताया कि 70 साल से हमारे पूर्वज यहां रह रहे हैं लेकिन इस तरह से कभी सरकार ने फरमान नहीं जारी किया लेकिन आज घर तोड़ने के लिए बुलडोजर भेज दिया गया। इस ठंड के मौसम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.