अतिक्रमण हटाने गई सचलदल की टीम पर हमला, वेंडर ने बांट से जवान का सिर फोड़ा
नई दिल्ली, फरवरी 24 -- तस्वीर महल चौराहे पर सोमवार को अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान जमकर बवाल हुआ। मारपीट व हंगामे के बीच एक वेंडर ने सचलदल के प्रभारी एमपी सिंह पर तौल वाले बांट से हमला कर दिया। बांट मारकर सिरफोड़ दिया। इससे वहां पर हंगामा और बढ़ गया। सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह मौके पर पहुंचे और विधिक कार्रवाई कराई। घायल सचलदल के प्रभारी एमपी सिंह की तहरीर पर सिविल लाइन थाने में तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ छह धाराओं में मुकदमा कायम किया गया है। घटना क्रम का वीडियो नगर निगम ने जारी किया है। नगर निगम की टीम सोमवार को दोपहर 1 बजे तस्वीर महल चौराहे पर अतिक्रमण हटाने गई थी। यहां पर फल बेचने वाले रेहड़ी पटरी लगा लेते हैं, जिससे आवागमन बाधित रहता है। पहले एक दो वेंडर दुकान लगाते थे, लेकिन अब संख्या 50 से अधिक हो गई थी। यातायात व्यवस्था को लेकर न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.