अतिक्रमण हटाने गई निगम की टीम पर कुल्हाड़ी से हमला, मामला दर्ज
गुड़गांव, जुलाई 16 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। गांव भांगरौला में सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाने गई नगर निगम मानेसर की इंफोर्समेंट (प्रवर्तन) टीम पर कुछ कब्जाधारियों द्वारा बदसलूकी करने और धारदार कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस हमले में टीम के बचाव में उतरा एक होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नगर निगम की शिकायत पर थाना खेड़की दौला में दोषियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मिली जानकारी के अनुसार, अवैध कब्जे और अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर निगम की टीम बुधवार दोपहर करीब दो बजे गांव भांगरौला पहुंची थी। इस दौरान वहां मौजूद गांव भांगरौला निवासी सेवाराम, बिल्लू, ईश्वर, सौरव, गौरव, दीपक व अन्य लोगों ने निगम की कार्रवाई का पुरजोर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.