अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर नगर पंचायत कर्मियों की हड़ताल
उरई, जून 29 -- कदौरा, संवाददाता। एक हफ्ते पूर्व अतिक्रमण हटाने गई नगर पंचायत टीम पर हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से कर्मचारियों का सब्र टूट गया। सोमवार को सभी कर्मचारी हाथ में झाड़ू लेकर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में प्रदर्शन कर काम बंद करके हड़ताल पर चले गए। बीती 21 जून को नायब तहसीलदार की अगुवाई में टीम हरचंदपुर रोड पर नाले के ऊपर फैले अतिक्रमण हटाने गई थी। तभी दर्जनों कब्जाधारकों ने लाठी-डंडों व सरियों से हमला कर दिया। हमले में गोविंदा, धीरेंद्र पाल, पिंटू व मिथलेश घायल हुए। आरोपियों ने जेसीबी में तोड़फोड़ व पथराव भी किया। सूचना पर एसडीएम अमित शेखर अतिरिक्त फोर्स के साथ पहुंचे और भीड़ को खदेड़ा था और सफाई नायक किशन की तहरीर पर 8 नामजद व 10 अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। यह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.