मऊ, मई 31 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील अंतर्गत ग्राम सभा पिढवल में आंबेडकर प्रतिमा लगाने के नाम पर सार्वजनिक पोखरी पर पिलर ढालकर किए जा रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए हाईकोर्ट के आदेश के बाद बुल्डोजर लेकर गई राजस्व व पुलिस टीम को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। टीम बिना आदेश का पालन करे बैरंग वापस लौट गई। हालांकि राजस्व टीम ने उक्त पोखरी व भीटे की भूमि का सीमांकन किया एवं नायब तहसीलदार की उपस्थिति में स्पॉट मेमों तैयार कर उच्चाधिकारियों को वस्तु स्थिति से अवगत करा दिया। तहसील अंतर्गत ग्राम सभा पिढवल में सरकारी पोखरी व भीटे की आराजी पर आंबेडकर प्रतिमा स्थल का विस्तार करने का कार्य कराया जा रहा था। इसी के क्रम में पोखरी की आराजी में पिलर भी ढालकर छोडे़ गये थे। पिढवल गांव निवासिनी चानमती ने आंबेडकर स्थल के विस्तारीकरण को अवैध ब...