लखीसराय, अप्रैल 5 -- लखीसराय एक प्रतिनिधि । शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से नगर परिषद द्वारा अतिक्रमणकारियों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत नगर परिषद की टीम ने विभिन्न बाजारों और मुख्य सड़कों पर माइकिंग कर लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए प्रेरित किया।माइकिंग के माध्यम से दुकानदारों और ठेला संचालकों से अपील की गई कि वे स्वयं आगे आकर सड़क और फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटाएं तथा अपनी दुकानें निर्धारित स्थान पर व्यवस्थित ढंग से लगाएं। नगर परिषद ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण के कारण आम लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती है और शहर की व्यवस्था भी प्रभावित होती है। अभियान के दौरान प्रशासन ने सख्त चेतावनी भी दी कि यदि अतिक्रमणकारियों द्वारा स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.