अतिक्रमण हटाने को लेकर अधिकारियों ने किया स्थल निरीक्षण
बांका, जून 20 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर के बल्लिकित्ता पंचायत के रामचंद्रपुर इटहरी गांव में सड़क पर जलजमाव की समस्या की शिकायत डीएम से करने के बाद शुक्रवार को बीडीओ, सीओ ने पुलिस के साथ गांव पहुंच कर निरीक्षण किया। बीडीओ प्रतीक राज ने ग्रामीणों से उनकी समस्याएं जानीं, लोगों ने बताया कि गांव में सड़क किनारे नाले की जमीन का कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है इस वजह से नाले का पानी सड़क पर बहता रहता है। सीओ रजनी कुमारी ने बताया कि उन्होंने नाले के अतिक्रमण को लेकर गांव के 28 लोगों को नोटिस भेजा है। उन्होंने ऐसे लोगों से स्वेच्छा से जमीन खाली करने की अपील की। यह भी पढ़ें- सरकारी जोला नाला को अतिक्रमण मुक्त कराने को प्रदर्शन अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ बैठक करने के बाद गांव में घूम-घूमकर निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने बताया कि नाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.