लखीमपुरखीरी, जनवरी 12 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। अतिक्रमण से निपटने को नगर पालिका ने एक और जेसीबी मंगवाई है। 15 वें वित्त आयोग की योजना के अंतर्गत एक नई जेसीबी कंपनी की बैकहो लोडर मशीन खरीदी गई है। शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने विधिवत पूजन-अर्चन कर जेसीबी ड्राइवर नवनीत कश्यप को मशीन की चाबी सौंपी। पूजन कार्यक्रम पं. दिवाकर मिश्रा द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कहा कि नई जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटाने, बड़े नालों की सफाई, कूड़ा निस्तारण केंद्र पर कूड़े को व्यवस्थित करने और गंदे व उपेक्षित प्लाटों की सफाई जैसे कार्य तेजी से किए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस मशीन के आने से कम समय में अधिक कार्य संभव होगा। भाजपा नगर अध्यक्ष शत्रोहन मिश्रा ने कहा कि नगर प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.