रामपुर, अप्रैल 16 -- रामपुर। शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के लिए नगर पालिका परिषद ने चार टीमों का गठन किया है। जोकि अलग-अलग क्षेत्रों में अभियान को संचालित रखेंगी। बताते चले कि इस अतिक्रमण अभिायन के नोडल ईओ स्वंय हैं। पालिका के अधिकारियों के अनुसार सोमवार से शहर में अतिक्रमण को लेकर अभियान चलाया जाएगा। जिसको चलते अतिक्रमण हटाए जाने को लेकर शहर में ई-रिक्शा भी घुमाई जा रही है दुकानदारों को दुकानों के आगे किसी भी तरह का अतिक्रमण न करने के लिए जागरुक किया जा रहा है। मालूम हो कि दो दिन पहले शाहबाद गेट से चौकी चौक तक लगभग 50 दुकानों के आगे बने चबूतरे, छज्जों को पालिका की जेसीबी ने ध्वस्त कराया गया था। यह भी पढ़ें- अतिक्रमण हटाने को पालिका ने बनाई चार टीमें पालिका की टीम की कार्रवाई को देखते हुए व्यापार मंडल ने तीन दिन समय मांगा। जिससे कि सड़क प...