मुंगेर, मई 18 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक संवाददाता। जिलाधिकारी दीपेश कुमार के सख्त निर्देश के बावजूद बनमा ईटहरी प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में अब तक एक्स - रे की सुविधा शुरू नहीं हो सकी है। बीते 6 मई को अस्पताल निरीक्षण के दौरान डीएम ने सिविल सर्जन एवं स्थानीय चिकित्सा पदाधिकारी को एक सप्ताह के भीतर मरीजों के लिए एक्स - रे सेवा चालू कराने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। अस्पताल में एक्स - रे सुविधा उपलब्ध नहीं रहने से मरीजों को लगभग 10 किलोमीटर दूर अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर या फिर सलखुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जाना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- सहरसा : बनमा ईटहरी सीएचसी में नहीं मिल रही एक्सरे की सुविधा इससे खासकर गरीब और गंभीर मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनु...