चित्रकूट, अप्रैल 8 -- चित्रकूट। शहर के अति व्यस्ततम रेलवे स्टेशन रोड में बुधवार को एडीएम न्यायिक अरुण कुमार की अगुवाई में नगर पालिका की टीम ने पुलिसबल के साथ अतिक्रमण हटवाया। टीम ने सड़क पर दुकान रखकर रास्ते में बाधक बने कई दुकानदारों का सामान भी जब्त कर लिया। जेसीबी से टीन-टप्पर भी हटाए गए। अभियान शुरु होते ही अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। दुकानदार खुद सड़क पर रखा अपना सामान समेटने में जुटे रहे। रेलवे स्टेशन रोड में दोनो तरफ फुटपाथ पर दुकानदारों ने कब्जा जमा रखा है। जिसकी वजह से हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। अक्सर स्कूली वाहन फंसे रहते है। मुसाफिरों को भी दिक्कतें होती है। फुटपाथ पर अतिक्रमण की वजह से टेंपो व ई-रिक्शा सड़क पर ही खड़े रहते है। फलस्वरुप पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा था। मुसाफिरों की ट्रेनें तक छूट जाती है। जाम के दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.