वाराणसी, मई 27 -- वाराणसी। भूमि अतिक्रमण विरोधी मोर्चा के जिला संयोजक राघव पांडेय के नेतृत्व में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट रविशंकर सिंह को सौंपा। उन्होंने मांग की है कि सरकारी एवं सार्वजनिक भूमि पर हो रहे अतिक्रमण, भू-माफियाओं की सक्रियता तथा प्रशासनिक स्तर पर बढ़ती अनियमितताओं पर कठोर एवं त्वरित कार्रवाई की जाए। बताया कि फर्जी अभिलेखों, अवैध प्लॉटिंग एवं भू-माफियाओं के गठजोड़ के माध्यम से सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इस दौरान रोशन पांडेय आदि रहे। यह भी पढ़ें- सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराने को लामबंद यह भी पढ़ें- सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग यह भी पढ़ें- सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के निर्देश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...