चंदौली, मई 5 -- चंदौली। संवाददाता । जिला मुख्यालय पर सर्विस रोड के किनारे किए गए अतिक्रमण को अभियान चलाकर हटाया जाएगा। इसके लिए नगर पंचायत प्रशासन ने अवैध रूप से कब्जा करने वालों को नोटिस जारी करते हुए दो दिन का अल्टीमेटम भी दे दिया है। साथ ही निर्धारित समय के भीतर अवैध कब्जा नहीं हटाए जाने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। इसको लेकर अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई है। सड़क को अतिक्रमण मुक्त कर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना शासन-प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके तहत अभियान चलाकर सड़क किनारे फैले अवैध कब्जों को हटाकर आम जनता को लगने वाले जाम से राहत देने की कोशिश की जा रही है। यह भी पढ़ें- राधारमन रोड तक चला अभियान, हटाया अतिक्रमण इस क्रम में जिला मुख्यालय पर सर्विस रोड के किनारे दोनों तरफ अस्थाई रूप से गुमटी और ठेला-खुमचा लगाकर किए गए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.