दरभंगा, मार्च 11 -- बेनीपुर। निर्माणाधीन बाईपास सड़क बेनीपुर में कई जगह अतिक्रमण हटाने के लिए एसडीएम से दंडाधिकारी व पुलिस बल उपलब्ध कराने की मांग ईई ने पत्र भेज कर किया है। सूत्रों को मुताबिक बेनीपुर बाईपास में 480 मीटर अतिक्रमण होने के कारण निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। पथ प्रमंडल बेनीपुर के कार्यपालक अभियंता शंभू कुमार ने एसडीएम को पत्र भेज कर मजिस्ट्रेट एवं सशस्त्र पुलिस बल उपलब्ध कराने की मांग की है। सड़क की जमीन से अतिक्रमण हटाने के बाद ही निर्माण शुरु होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...