बगहा, मार्च 6 -- रामनगर। रामनगर के महुई गांव में शुक्रवार को सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर सीओ वेदप्रकाश के नेतृत्व में पहुंची प्रशासनिक टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध के चलते अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं हो सकी और टीम को वापस लौटना पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार, अंचलाधिकारी वेदप्रकाश के नेतृत्व में प्रशासन की टीम पुलिस बल के साथ महुई गांव पहुंची थी। टीम का उद्देश्य सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाना था। जैसे ही प्रशासनिक टीम अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू करने लगी, वहां मौजूद अतिक्रमणकारियों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। विरोध की स्थिति को देखते किसी भी तरह की तनावपूर्ण स्थिति से बचने के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को रोक दिया। पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल नहीं होने के कारण प्रशासन ने फ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.